Advertisement

समस्तीपुर- जिला समन्वय समिति की बैठक में बीमारियों की रोकथाम को बनी रणनीति, दिया निर्देश।

https://satyarath.com/

राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर

जिला समन्वय समिति की बैठक में बीमारियों की रोकथाम को बनी रणनीति, दिया निर्देश।

 

समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक की गई। बैठक में फाइलेरिया के रोकथाम हेतु सर्वजन दवा सेवन अभियान, डायरिया मुक्त अभियान, आयुष्मान कार्ड एवं टीवी के रोकथाम पर चर्चा की गई एवं अधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन (MDA/IDA) की शुरुआत की जा रही है, जिसमें दो वर्ष से अधिक के सभी समूहों को तीन अलग-अलग दवा का सेवन करवाया जाना है। हालाँकि, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को ये दवाएँ नहीं दी जाएंगी। दवाएं व्यक्ति की आयु और ऊंचाई के अनुसार दी जाएंगी।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!