कैमूर पुलिस बाइक चोरों के पकड़ने में हो रही है असफल।
कैमूर। खबर कैमूर जिले के सदर अस्पताल का है। जहां बाइक चोरों का नजर सबसे अधिक सदर अस्पताल पर टिकी हुई है। जहां खड़ी बाइक को चोरों द्वारा कब गायब कर दिया जा रहा है। इसका पता भी नही चल पा रहा है। वहीं बाइक चोरी होने की जानकारी जब मिलती है तो बाइक स्वामी के द्वारा थाने में आवेदन दिया जाता है। जहां पुलिस बाइक चोरों को पकड़ने में असफल दिख रही है। इसके चलते बाइक चोरों का हौसला और भी बुलंद होते जा रहा है। वहीं बाइक चोरों ने रविवार को मंजीत तिवारी ग्राम अमरपुरा की बाइक चोरी कर लिया। जबकि 10 जून को भभुआ नगर निवासी हनुमान द्विवेदी की सदर अस्पताल से बाइक चोरी हो गई। वहीं जिले में हो रही लगातार बाइक चोरी को लेकर के पुलिस अभी भी गंभीर नहीं दिख रही है अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में घरों से बाइक गायब हो जायेगी और इसका भी पता लगाने में पुलिस नाकाम दिखेगी।
ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।


















Leave a Reply