Advertisement

रेफरल अस्पताल रामगढ़ में की गई संपूर्णता अभियान की शुरुआत।

http://satyarath.com/

रेफरल अस्पताल रामगढ़ में की गई संपूर्णता अभियान की शुरुआत।

कैमूर। रेफरल अस्पताल रामगढ़ में नीति आयोग के तहत संपूर्णता अभियान को सफल बनाने हेतु कि गई बैठक। वहीं देश भर में चलाए जा रहे नीति आयोग के तहत स्वास्थ्य को लेकर एक अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका शुभारंभ 4 जुलाई को हुआ, अभियान का नाम संपूर्णता अभियान रखा गया है, जो कि अगले तीन महीना तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य है की देश के आकांक्षी जिलों में 6 प्रमुख संकेतक को आकांक्षी ब्लॉकों में छह प्रमुख संकेतकों की परिपूर्णता अर्जित करने के लिए निरंतर प्रयास करना है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु रामगढ़ में रेफरल अस्पताल में प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अन्य अधिकारियों सहित मौजूद समस्त लोगों द्वारा प्रखंड को संपूर्णता अभियान के सभी इंडिगेटो को संतृप्त करने की एक साथ शपथ लिया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कुछ जानकारियां भी दी गई तथा कुछ महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अपने ब्लॉक को स्वच्छ स्वस्थ व समृद्ध रखने की जानकारी दी तथा एक प्रेरणादायक ब्लॉक बनाने की दिशा में कार्य करने की शपथ सामूहिक रूप से ली। अभियान में मौजूद रामगढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव कुमार राय, सीडीपीओ , इसके साथ ही कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह अन्य पदाधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा प्रभारी तथा सभी सहकर्मियों ने एक साथ सामूहिक रूप से शपथ लेकर इस अभियान की शुरुआत की।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!