Advertisement

समस्तीपुर में BDO पर प्राथमिकी दर्ज, सरकारी योजनाओं में गबन व भ्रष्टाचार का लगा आरोप

http://satyarath.com/

राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर

समस्तीपुर में BDO पर प्राथमिकी दर्ज, सरकारी योजनाओं में गबन व भ्रष्टाचार का लगा आरोप

 समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड में कार्यरत प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) संजय कुमार सिन्हा पर पद पर रहते हुए सरकारी योजनाओं में राशि गबन व भ्रष्टाचार को लेकर ताजपुर थाने में FIR दर्ज की गई है। FIR कोर्ट के आदेश पर ताजपुर थाने में दर्ज कराई गई है। उनपर कर्मचारी आवास योजना के जीर्णोद्धार में धांधली बरतने, प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी व सरकारी पद पर रहते हुए सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाया गया है। यह प्राथमिकी मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा डीह निवासी विजय कुमार झा के द्वारा उनके विरुद्ध न्यायालय में दायर किये गये अभियोग पत्र के आलोक में किया गया है।

https://satyarath.com/

प्राथमिकी में कहा गया है कि अभियोगी ने 2 जनवरी 2023 को मोरवा प्रखंड में कर्मचारी आवास संख्या 8 एवं 9 के जीर्णोद्धार में धांधली बरते जाने एवं प्रखंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त रहने की शिकायत की थी। लेकिन अभियुक्त एवं उनके विभागीय सहयोगियों द्वारा कार्रवाई करने के बजाय विभाग एवं वरीय अधिकारियों को बरगलाया गया।

अभियुक्त ने सरकारी पद पर रहते हुए सरकारी राशि का दुरुपयोग किया। साथ ही अभिलेख के साथ भी छेड़छाड़ की। इस दौरान अभियुक्तों ने अभियोगी को विभिन्न तरह से धमकी दी एवं अपमानित भी किया गया। तब जाकर अभियोगी ने न्यायालय में अभियोग पत्र दायर किया।

वहीं मामले को लेकर BDO का बताना है की एक संवेदक पंचायत सचिव पर विभिन्न योजनाओं में कुछ लोगों की मिलीभगत से लाखों की अवैध निकासी करने की शिकायत मिली थी। वह फिर से कई योजनाओं के नाम पर 53 लाख रुपये की निकासी के प्रयास में था। पूर्व में की गयी निकासी का बिना स्पष्टीकरण दिये बगैर निकासी पर रोक लगा दी गई है। इसी कारण से कुछ लोगों ने प्रखंड मुख्यालय में पूर्ण हो चुके भवन निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं कराने सहित अन्य निराधार आरोप लगा कर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!