Advertisement

समस्तीपुर -उजियारपुर लोकसभा से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एनडीए प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन ।

http://satyarath.com/

राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर

उजियारपुर लोकसभा से केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय एनडीए प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन । वही समस्तीपुर सुरक्षित सीट से महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी ने भी किया नामांकन ।

चौथे चरण में 13 मई को उजियारपुर और समस्तीपुर सुरक्षित सीट पर होने वाले मतदान के लिए 18 अप्रैल से नामांकन की प्रक्रिया शुरू है । नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन आज उजियारपुर लोकसभा सीट से एनडीए के बीजेपी प्रत्याशी के रूप में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अपना नामांकन दाखिल किया । वही समस्तीपुर सुरक्षित सीट से महागठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी ने भी अपना पर्चा दाखिल किया ।
नामांकन दाखिल करने के बाद मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास को जो गति देने का काम किया है । बिहार की जनता उनके नेतृत्व से आश्वस्त है । सभी 40 की 40 सीट पर एनडीए जीत दर्ज करेंगी । वंही महागठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में नामांकन के बाद सन्नी हजारी ने कहा कि पहले से समाजसेवा करता आ रहा हूं । इसी का नतीजा है कि महागठबंधन ने मुझे अपना उम्मीदवार के रूप में मौका दिया है । मैं आगे भी पूरी ईमानदारी के साथ लोगों की सेवा करता रहूंगा । वही सन्नी हजारी पिता महेश्वर हजारी का आशीर्वाद मिलने के सवाल पर कहा कि उन्होंने मुझे इस लायक बना दिया है कि मैं अकेला चलूंगा और संगठन का सहयोग मिला तो विजय हासिल करूंगा ।
एनडीए उम्मीदवार नित्यानंद के नामांकन के बाद पटेल मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया है । उनके नामांकन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी , विजय कुमार सिन्हा , पूर्व सीएम जीतन राम मांझी , राष्ट्रीय लोक मोर्चा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा , एलजेपीआर सुप्रीमो चिराग पासवान सहित कई मंत्री , सांसद , विधायक मौजूद रहे ।
वही कांग्रेस उम्मीदवार सनी हजारी के नामांकन में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह सहित महागठबंधन के कई नेता मौजूद रहे ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!