समस्तीपुर से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने को भाकपा-माले ने पूसा में की सघन प्रचार अभियान की शुरूआत
पूसा के कुबौलीराम पंचायत में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया
राजीव कुमार सिन्हा
पूसा,समस्तीपुर
मंगलवार को भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के कुबौलीराम पंचायत में समस्तीपुर से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने को भाकपा-माले ने पूसा में सघन प्रचार अभियान की शुरूआत की। इस क्रम में भाकपा-माले कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मतदाताओं से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाने की अपील की गई। अभियान का नेतृत्व भाकपा-माले प्रखंड कमिटी सदस्य सुनिता देवी ने की। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे।
साथ ही, बिहार में तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे माले प्रत्याशी को आर्थिक सहायता हेतु कोष-संग्रह किया गया।
इस दौरान संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि जनता पिछले 10 वर्षों से मोदी सरकार से परेशान है। जनता ने इस बार बदलाव का मूड बना लिया है। आज पूरे देश में मोदी सरकार के खिलाफ ज़बरदस्त गुस्सा है। भाकपा-माले के घर-घर चलो अभियान के दौरान मतदाताओं ने बताया कि वे बदलाव चाहते हैं। मौके पर भाकपा-माले प्रखंड कमिटी सदस्य सुरेश कुमार, दिनेश राय, अखिलेश सिंह, सुनिता देवी समेत केदार कुमार, प्रतिभा कुमारी,संगीता देवी,बीना देवी,काजल देवी, मुनिया देवी,रेनू देवी,सरिता देवी,राजकुमारी देवी, चंद्रकला देवी,कविता देवी,संजू देवी,सुनीता देवी,कंचन देवी,उर्मिला देवी,अनीता देवी,निर्मला देवी,फूलो देवी, गीता देवी,शकुंतला देवी,आशा देवी आदि शामिल थे।


















Leave a Reply