राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर
चैती छठ:डूबते सूर्य को श्रद्धालुओं ने दिया पहला अर्घ्य
समस्तीपुर में रविवार को चैती छठ महापर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना की। चैती छठ को लेकर माहौल छठ के गीतों से गुंजायमान होता रहा। इस दौरान छठ मैया के मनुहार में बज रहे गीत ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महिलाओं ने कहा कि सूर्य भगवान से लोगो की सुख समृद्धि और शांति की प्रार्थना की है। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। जिसके बाद चैती छठ पूजा महापर्व का समापन होगा।