Advertisement

समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवती अमावस्या के अवसर पर महिलाओं के द्वारा व्रत और उपवास रखा गया है

http://satyarath.com/

राजीव कुमार सिन्हा
समस्तीपुर

समस्तीपुर: जिला अंतर्गत कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवती अमावस्या के अवसर पर महिलाओं के द्वारा व्रत और उपवास रखा गया है।

इस क्रम में स्नान बाद महिलाओं ने पूजा की थाल सजाकर अहले सुबह से ही पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना करते देखी जा रही है। पीपल वृक्ष की पूजा और फेरी के दौरान जल अर्पण भी किया गया।

वहीं इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के ध्रुवगामा पंचायत स्थित माता सती स्थान में भी अपने पतियों के दीर्घायु जीवन की कामना को लेकर इस व्रत को सुहागिन महिलाओं के द्वारा किया गया। प्रखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में महिलाएं पीपल वृक्ष की पूजा करती देखी गई। इस अवसर पर पंडित भोला गिरी ने बताया कि सोमवारी अमावस्या को चंद्रमा में काफी शीतलता होती है। फलतः पीपल वृक्ष की पूजा अर्चना से शुभ फल की प्राप्ति होती है। पति की दीर्घायु जीवन के लिए महिलाएं इस पूजा को करती है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!