Advertisement

सारण के रणवीर ने नेशनल कुस्ती चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

http://satyarath.com/

: रिपोर्टर प्रदीप कुमार राय
जिला सारण

सारण के रणवीर ने नेशनल कुस्ती चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल

सारण के रणवीर कुमार ने नेशनल कुस्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर जिले का नाम राज्यस्तर पर रौशन किया है। सारण जिले के रीविलगंज प्रखंड के समसूदीनपुर गांव निवासी रिटायर्ड आर्मी जवान रणवीर कुमार ने सिल्वर मेडल जीतकर परिवार, गांव सहित जिले का नाम रौशन किया है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कुस्ती चैंपियनशिप में रणवीर ने राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। जिसमें 58 kg भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया।सांबो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा यह आयोजन किया गया था।
रणवीर के इस उपलब्धि पर बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने विशेष रूप से बधाई दी है। मंत्री ने रणवीर कुमार के समर्पण और दृढ़ता की प्रशंसा की है। वह इंटरनेशन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट बी बी ए के 2021-2024 के बैच का छात्र है। नेशनल कुस्ती चैंपियनशिप में रणवीर ने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का प्रतिनिधित्व किया था।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!