Advertisement

मेरा युवा भारत लखीसराय द्वारा आयोजित शहीद दिवस और बिहार दिवस कार्यक्रम के मौके पर श्रमदान अभियान चलाया गया।

रिपोर्टर-मुरारी कुमार
जिला- लखीसराय
राज्य -बिहार

मेरा युवा भारत लखीसराय द्वारा आयोजित शहीद दिवस और बिहार दिवस कार्यक्रम के मौके पर श्रमदान अभियान चलाया गया।

मेरा युवा भारत लखीसराय के द्वारा शहीद दिवस सह बिहार दिवस के अवसर पर बड़हिया स्थित मां वाला त्रिपुर सुंदरी के मंदिर प्रांगण और उसके आसपास श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों स्वयंसेवकों तथा जय‌हिन्द‌ क्लब ‌के युवाओं ने स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में अपना श्रमदान दिया l
बताते चलें कि


मेरा युवा भारत , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में जिले के कोने कोने में माय भारत के स्वयंसेवक और इससे जुड़े क्लब के सैकड़ों सदस्य अथक प्रयास से स्वच्छता सफाई और विभिन्न प्रकार के श्रमदान देते आए हैं जिनसे अपने समाज के हित में सकारात्मक बदलाव हो और देश के विकास और बदलाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित होने की दिशा में अक्सर सक्रिय रहते हैं l
आज लखीसराय जिला के बड़हिया प्रखंड में मेरा युवा भारत लखीसराय के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री राजीव रंजन ने अपने स्वयंसेवकों के साथ अथक प्रयास कर श्रम दान अभियान को सफल बनाया जिसमें मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक सदाशिव कुमार, अमन कुमार, दीपक राज, मुरारी कुमार, अंकुश कुमार, की भूमिका सराहनीय रही, साथ ही जय हिंद क्लब के सदस्य भी श्रमदान में अपना अहम योगदान दिया जिनसे आज बिहार दिवस और शहीद दिवस के मौके पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम सफल हुआ lये स्वयंसेवक न केवल सफाई कर रहे हैं, बल्कि घर-घर जाकर लोगों को ‘कचरे से कंचन’ (waste to wealth) बनाने के लिए जागरूक भी कर रहे हैंl

श्री राजीव रंजन ने बताया कि बताया कि माई भारत कार्यक्रम का उद्देश्य हमारे आसपास और स्थानीय बाजारों की स्वच्छता के बारे में जागरूक करना है ताकि हमारा समाज और पर्यावरण के बीच का संबंध बिल्कुल स्वच्छ बना रहे l इस मौके पर सभी स्वयंसेवक
श्रमदान कर परिसर की साफ सफाई की शुरुआत की व प्लास्टिक कचरे को एक जगह एकत्र कर उसका सही निस्तारण भी किया।
इस अभियान के दौरान, युवा स्वयंसेवक व्यापक स्वच्छता गतिविधियों में लगे हुए हैं, जिनमें एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को हटाने और उचित निपटान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!