Advertisement

नवादा में जुआ के अड्डे पर चाकूबाजी में एक युवक घायल, इलाके में दहशत

नवादा में जुआ के अड्डे पर चाकूबाजी में एक युवक घायल, इलाके में दहशत

रिपोर्टर- सुमन कुमार पाण्डेय
राज्य- बिहार
जिला- शेखपुरा

नवादा। नवादा में एक युवक पर बुधवार को चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया है। बताया जा रहा है कि नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में जुआ खेलने के दौरान यह घटना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर टीओपी के कृष्णा खेल मैदान में जुआ खेला जा रहा था। इस दौरान आपसी विवाद हुआ और दो युवक एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने लगे। चाकूबाजी में घायल युवक की पहचान मिर्जापुर मोहल्ले के निवासी जागेश्वर यादव के पुत्र रौशन कुमार उर्फ बिल्ला के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीयों ने इलाज के लिए घायल रौशन कुमार को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है। जख्मी युवक द्वारा बताया गया है कि मिर्जापुर मोहल्ले के अर्जुन चौधरी का पुत्र गुड्डू चौधरी और सुनील चौधरी द्वारा चाकू से जानलेवा हमला किया गया है। चाकूबाजी में घायल युवक का आपराधिक इतिहास रहा है। चाकूबाजी में जख्मी रौशन कुमार उर्फ बिल्ला एक महीना पहले ही जेल से बाहर आया है। पूर्व में हथियार और डकैती के मामले में पुलिस ने जेल भेजा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर हमेशा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और जुआ खेला जाता है। फिलहाल नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्टर- सुमन कुमार पाण्डेय
राज्य- बिहार
जिला- शेखपुरा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!