Advertisement

एमएसयु सेनानियों ने सम्मानित लोगों की मदद से बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री वितरित

एमएसयु सेनानियों ने सम्मानित लोगों की मदद से बाढ़ पीड़ितों के बीच किया राहत सामग्री वितरित

पंकज कुमार ब्यूरो चीफ सुपौल बिहार

कोशी के दंश को झेल रहे बाढ़ पीड़ितो के बीच एमएसयु के सेनानियों के द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया।इस दौरान एमएसयु के सेनानियों के द्वारा निर्मली नगर एवं मरौना प्रखंड से सम्मानित लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राशि एवं चंदा लेकर इन लोगों को मदद किया। इस दौरान बाढ़ पीड़ित के बीच एमएसयु के जिलाध्यक्ष अभिराम झा एवं रक्तवीर सूरज पाण्डेय की संयुक्त अगुवाई मे राहत सामग्री वितरित किया गया। इस दौरान जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष अभिराम झा ने कहा की बाढ़ पीड़ित की मदद के लिए एमएसयु हमेशा से तैयार है. हमें इन लोगों को मदद करके आत्म संतुष्टि मिलती है। वही रक्तवीर सह शिक्षक सूरज कुमार पाण्डेय ने बतलाया की बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए

आज मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने निर्मली के सम्मानित लोगों के द्वारा दिये स्वछा दान से इस प्रकार के पुनीत कार्य किया जा रहा है.इस दौरान सेनानियों ने सरकार से बाढ़ पीड़ितो को फसल क्षति एवं उन्हें मुआवजा देने की भी मांग किये। वही सेनानियों के द्वारा किशनपुर प्रखंड के आसनपुर कूपहा, सनपतहा, एवं मरौना प्रखंड के जोबहा मे बाढ़ पीड़ित के बीच सूखा राशन वितरित किये। जहाँ बाढ़ के त्रासदी के बीच उच्चे स्थान पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों की आँखे नम और आशा से भरी पड़ी थी। जहाँ मौके पर अनमोल मिश्रा, सूरज पाण्डेय, वार्ड पार्षद मनोज राम, अभिषेक मिश्रा,आर बी सत्यार्थी,श्रीकांत सुमन,नीरज कुमार,श्याम कुमार मंडल,सहित अन्य मौजूद थे।

पंकज कुमार ब्यूरो चीफ सुपौल बिहार

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!