• बौद्ध धर्म के अनुयायियों की बड़ी संख्या को देखते हुए महाराष्ट्र बुद्ध के मूल्यों को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा सकता है: श्री किरेन रिजिजू
महाराष्ट्र : ‘बड़ी बौद्ध आबादी के साथ महाराष्ट्र एक ऐसा महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहां बुद्ध के सिद्धांतों के प्रसार के लिए कोई भी आंदोलन राष्ट्रव्यापी स्तर पर असर डाल सकता है।’ यह बात केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य और संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने आज मुम्बई के नेहरू विज्ञान केन्द्र में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन ‘बुद्धाज मिडिल पाथ-गाइड फॉर ग्लोबल लीडरशिप’ को संबोधित करते हुए कही। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन ने संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन किया।
श्री रिजिजू ने जोर देकर कहा कि महाराष्ट्र में बौद्ध धर्म को मजबूती पूरे देश में सकारात्मक रूप से प्रतिबिंबित हो सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री की हाल की पहलों के बारे में भी बताया, जिसमें भारत सरकार द्वारा बुद्ध पूर्णिमा का व्यापक उत्सव शामिल है। यह बौद्ध मूल्यों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ में प्रधानमंत्री के भाषण बुद्ध के मूल्यों, विशेष रूप से करुणा और सेवा को लगातार रेखांकित करते हैं और उनकी वैश्विक प्रासंगिकता को दर्शाते हैं।