Advertisement

* पुलिस द्वारा महिला संबंधी प्रकरण में वांछित वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

 

 

* पुलिस द्वारा महिला संबंधी प्रकरण में वांछित वारंटी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

  सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा महिला संबंधी मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में थाना विण्ढमगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी *श्री विनय प्रभाकर साहनी* के कुशल निर्देशन में दिनांक 10.07.2026 को थाना विण्ढमगंज पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत वारंट के अनुपालन में एक वारंटी अभियुक्त बलवन्त पुत्र स्वर्गीय राम किशोर उर्फ शम्भू, निवासी ग्राम पतरिहा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 46 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्त के विरुद्ध *मु0नं0-843/2005, धारा 354 भादवि,* थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र से संबंधित न्यायालयीय वारंट लंबित था। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त*

बलवन्त पुत्र स्वर्गीय राम किशोर उर्फ शम्भू, निवासी ग्राम पतरिहा, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 46 वर्ष।

 

*आपराधिक इतिहास*

मु0अ0सं0-56/2025, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस, थाना विण्ढमगंज, जनपद सोनभद्र।

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम*

1. थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।

2. उपनिरीक्षक जयप्रकाश यादव, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।

3. का0 प्रिन्शु तिवारी, थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!