Advertisement

लखीसराय- हॉकी खिलाड़ियों के बीच हॉकी कीट का किया गया वितरण

http://satyarath.com/

 

न्यूज़ रिपोर्टर का नाम – मुरारी कुमार

लखीसराय(बिहार)

स्थान * स्काई विजन पब्लिक स्कूल, लखीसराय*

 

हॉकी खिलाड़ियों के बीच हॉकी कीट का किया गया वितरण

 

आज दिनांक 23 मार्च 2024 दिन गुरुवार को स्काई विजन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हॉकी बिहार के बैनर तले सुषुप्त पड रहे हॉकी खेल को तीव्र गति प्रदान करने के लिए हॉकी लखीसराय के संरक्षक श्री बबलू शर्मा के प्रयास से हॉकी बिहार के सचिव मुस्ताक अहमद जी के द्वारा आज लखीसराय में हॉकी खिलाड़ियों के बीच हॉकी स्टिक एवं हॉकी बॉल का वितरण किया गया। जिसमें पुरुष खिलाड़ी 12 एवं महिला खिलाड़ियों की संख्या 12 कुल 24 खिलाड़ियों के बीच में हॉकी किट का वितरण कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया गया। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में हॉकी इंडिया के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान हॉकी बिहार के सचिव मुस्ताक अहमद ने बताया कि हॉकी खेल की पुरानी विरासत को पहचान वापस दिलाकर पुनं इसे तीव्र गति की ओर ले जाना है। इस कड़ी में जितनी भी कठिन से कठिन परिश्रम की जरूरत पड़ेगी हम सभी साथ मिलकर सरकार के साथ मिलकर इसका निराकरण करेंगे और खिलाड़ियों को हर संभव मदद करेंगे वही स्काई विजन के निदेशक सह- संरक्षक हॉकी लखीसराय के श्री बबलू शर्मा ने हॉकी के लिए हर संभव मैदान से लेकर अन्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए हर संभव सहयोग देने का अपने वचन को दोहराया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला खेल पदाधिकारी सह-वरीय समाहर्ता लखीसराय श्री विनोद जी द्वारा खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक एवं बाल प्रदान कर हौसला अफजाई किया गया। हॉकी किट वितरण समारोह में लखीसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों के कुल 24 खिलाड़ियों के बीच में किट का वितरण कर उन्हें नियमित अभ्यास करने की सलाह दी गई। हॉकी किट वितरण समारोह का संचालन श्री मनीष कुमार कोषाध्यक्ष कीड़ा भारती लखीसराय ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन में स्काई विजन पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ0 नीरज सिंह हॉकी के इतिहास पर संक्षिप्त चर्चा करते हुए इसके उत्थान के हर नुस्खे को खिलाड़ियों को आत्म साथ करने का सलाह दिया ।इस अवसर पर श्री अरविंद कुमार भारती, सुबोध कुमार यादव, मनीष कुमार, रंजीत कुमार यादव स्काईविजन पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिका एवं विद्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

https://satyarath.com/

बालिका खिलाड़ियों की सूची:-
प्रियांशी प्रिया लखीसराय सोनम भारती लखीसराय सृष्टि कुमारी बढ़िया अंजली कुमारी लखीसराय आयुषी कुमारी लखीसराय मानसी कुमारी लखीसराय लवली कुमारी लखीसराय खुशी कुमारी लखीसराय पायल कुमारी चानन क्रांति कुमारी चानन रिमझिम कुमारी लखीसराय काजल कुमारी चानन
बालक खिलाड़ियों की सूची:-
रवि कुमार मिथिलेश कुमार लखीसराय आयुष कुमार सूरजगढ़ धीरज कुमार सूरजगढ़ रोशन कुमार शिशुपाल कुमार सुभाष कुमार सूरज देव कुमार शिवम कुमार शुभम कुमार शिवम कुमार अजीत कुमार।
उपरोक्त बालक बालिका खिलाड़ियों के बीच हॉकी स्टिक एवं बाल का वितरण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!