Advertisement

कैमूर-लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषांग एवं नोडल पदाधिकारीयों के साथ किया समीक्षात्मक बैठक।

लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर जिला पदाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कोषांग एवं नोडल पदाधिकारीयों के साथ किया समीक्षात्मक बैठक।

कैमूर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी कोषांगों के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से की गई। विधि व्यवस्था, कार्मिक एवं कार्मिक कल्याण कोषांग,वाहन कोषांग,सी-विजिल कोषांग,सी०ए०पी०एफ कोषांग ,वाहन कोषांग सहित सभी कोषांगों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी संबंधित कोषांगों के कार्यों का संपादन मनोयोग से करें एवं अपने दायित्वों के प्रति जागरूक रहकर लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर आवंटित कार्यों का निष्पादन भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के आलोक में करना सुनिश्चित करे। बैठक में उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश , अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया,उप समाहर्ता भूमि सुधार भभुआ एवं मोहनिया, जिला परिवहन पदाधिकारी कैमूर, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सासाराम, चेनारी एवं करहगर सहित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ- सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!