रिपोर्टर -मुरारी कुमार
जिला – लखीसराय
राज्य – बिहार
डॉ भीम राव अंबेडकर के जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखीसराय के हलसी में अंबेडकर जयंती के अवसर पर विभिन्न शिक्षाविद, राजनीतिक से जुड़े समदर्शी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान संविधान निर्माता के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व शिक्षा के प्रसार पर जोर दिया गया l
आज के मुख्य अतिथि के रूप में मध्य विद्यालय राता , हलसी, लखीसराय के प्रधानाचार्य श्री जानकी प्रसाद दास थे l
मुख्य अतिथियों, कई विद्यालयों के शिक्षक और नेताओं ने बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा दिए गए समानता, शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों के विचारों को प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा कि वंचित तबकों के उत्थान के लिए उनके द्वारा दिया गया ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा आज भी मार्गदर्शक है।
हलसी चौक पर माल्यार्पण: स्थानीय निवासियों और नेताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
सामाजिक एकता का संदेश: जयंती के अवसर पर लोगों ने समरसता और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम के पूर्व साफ सफाई के कार्यक्रम भी चलाया गया जिसमें मेरा युवा भारत लखीसराय के स्वयंसेवक का साथ कई स्कूली छात्र छात्राओं का मिला l
अम्बेडकर के विचार: कार्यक्रमों में बाबासाहेब के “शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो” के मूल मंत्र को याद किया गया।
जनप्रतिधिनिधयों की भागीदारी: डॉ आंबेडकर के जयंती पर कार्यक्रम को सफल बनाने में मेरा युवा भारत लखीसराय के कार्यक्रम प्रभारी श्री राजीव रंजन के अगुआई में हलसी प्रखंड के स्वयंसेवक मुरारी कुमार तथा दीपाली कुमारी का भरपूर सहयोग मिला साथ ही कई स्थानीय जनप्रतिधियों, बुद्धिजीवियों और ग्रामीण युवाओं ने भारी संख्या में भाग लिया।
















Leave a Reply