गोविंदगंज पुलिस ने 15.8 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
संवाददाता अनुनय कुमार उपाध्याय (गोपालानन्द

मोतिहारी के गोविंदगंज थाना पुलिस ने पहाड़पुर-अरेराज मार्ग पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15.8 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। गश्ती के दौरान एक बाइक को रोकने पर उस पर गांजा लदा पाया गया। मौके से सरेया मुनिया टोला निवासी सूरज कुमार और राज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गांजा और बाइक जब्त कर तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
इस कार्रवाई में बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित, थाना प्रभारी राजू मिश्रा और अपर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही। प्रशासन की इस तत्परता और सख्ती से अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने की सराहना की जा रही है।
















Leave a Reply