Advertisement

भोपतपुर हत्या मामले में मुख्य आरोपी को कैमूर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

भोपतपुर हत्या मामले में मुख्य आरोपी को कैमूर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

कैमूर/बिहार

सत्यार्थ न्यूज ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

कैमूर। खबर कैमूर जिले के मोहनियां प्रखंड क्षेत्र का है। जहां बीते तारीख 3 दिसंबर 2025 को संमय करीब 08:30 बजें पूर्वाहन में मोहनियां थाना अंतर्गत बरहुली बड़ी पुसौली में जान मारने की नियत से गोपाल कुमार सिंह पिता शशिनाथ सिंह गांव भोपतपुर थाना मोहनियां जिला कैमूर को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। उक्त संबंध में जख्मी गोपाल कुमार सिंह के फर्दब्यान के आधार पर मोहनियां थाना कांड संख्या-964/25 तारीख 3 दिसंबर 2025 अंतर्गत 04 नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया। वही कांड में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कैमूर, भभुआ के आदेश से अनुमण्डल पुलिस पदाधिकरी, मोहनियां के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें मोहनियां थाना तथा डी०आई०यू० टीम को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनिकी एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर घटना के मुख्य आरोपी अमित यादव पिता जयप्रकाश यादव गांव बरहुली थाना मोहनियां जिला कैमूर को 03 जीवित कारतूस व एक मोबाईल के साथ घटना घटित होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। बरामद कारतूस के संदर्भ में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!