Advertisement

शासकीय शिक्षक पर आपराधिक मामला दर्ज, तत्काल प्रभाव से निलंबन — कलेक्टर का आदेश जारी

शासकीय शिक्षक पर आपराधिक मामला दर्ज, तत्काल प्रभाव से निलंबन — कलेक्टर का आदेश जारी

सूरज यादव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 7 अगस्त 2025। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंशीताल (विवेचना मरवाही) में पदस्थ व्याख्याता विजय कुमार राय को गंभीर आपराधिक धाराओं में गिरफ्तार किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय कुमार राय के विरुद्ध थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 127/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें उनके ऊपर भारतीय दंड संहिता की धारा 74 बी.एन.एस. (9) (10) तथा अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मामले में गिरफ्तारी के बाद राय को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त घटना से शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। अतः विजय कुमार राय व्याख्याता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन की अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी तथा निलंबन अवधि में मुख्यालय का निर्धारण पृथक से किया जाएगा !

इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा विभाग, संचालक लोक शिक्षण, जिला कलेक्टर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!