Advertisement

सोनभद्र-खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

सत्यार्थ न्यूज़
रिपोर्टर: अनंत कुमार

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खाद न मिलने से नाराज़ किसानों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन

म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत आरंगपानी स्थित आरंगपानी लैम्प्स (सहकारी समिति) पर समय से खाद उपलब्ध न होने से नाराज़ किसानों ने शुक्रवार को सांकेतिक प्रदर्शन किया। किसानों ने जिलाधिकारी से तत्काल खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई के लिए खाद एवं बीज की अत्यंत आवश्यकता है।

किसानों का कहना है कि यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो उन्हें मजबूरन निजी दुकानों से अधिक कीमत पर खाद खरीदनी पड़ेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

समाजसेवी राजू कुमार गुप्त के नेतृत्व में आयोजित एक दिवसीय प्रदर्शन में किसानों ने प्रशासन से शीघ्र खाद वितरण शुरू कराने की मांग की, ताकि किसान समय पर बुवाई कर सकें और खेती प्रभावित न हो।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से समाजसेवी भगवान दास गुप्ता, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रामपाल खरवार, गणेश यादव, मिश्रीलाल, अर्जुन राम, राम शरण, दयाशंकर सोनी, चमेली देवी, मेवालाल, अमृतलाल, फूलमती, हामिद अंसारी, बृज बिहारी, लालमोहन, सुखई, उत्कर्ष गुप्ता सहित कई दर्जन महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे।


प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से मांग की कि आरंगपानी लैम्प्स पर जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे समय पर अपनी फसलों की बुवाई कर सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!