Advertisement

सेवादान फाउंडेशन बेरोजगार युवक युवतियों को देगा निः शुल्क प्रक्षिक्षण*

*सेवादान फाउंडेशन बेरोजगार युवक युवतियों को देगा निः शुल्क प्रक्षिक्षण*

 

 

*महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए संस्था द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण एवं रोजगार मेले का भी किया जाएगा आयोजन*

 

 

*सोनभद्र/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

 

 

 बैनी सोनभद्र। सोनभद्र विकास खण्ड नगवां के कोहरवल (तेलिया गंज) में स्थित सेवा दान फाउंडेशन द्वारा बेरोजगार युवक युवतियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार परक बनाने की दिशा में एक अच्छी पहल कर रहा है प्रशिक्षण में सिलाई कढ़ाई, एलईडी बल्ब साबुन कुटीर उद्योग आदि में प्रक्षिषण देकर उन्हें रोजगार देने का काम करेगा।

 

*संस्था द्वारा पत्रकारों को किया गया सम्मानित*

संस्था द्वारा पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया यह सम्मान संस्था की सीईओ राज दुलारी देवी और डायरेक्टर अंजली जायसवाल के द्वारा सभी पत्रकार बंधुओं को दिया गया और संस्था को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपेक्षा की गई।पत्रकारों में विजय शंकर पांडेय, श्यामसुंदर पांडेय, सत्यनारायण मौर्य, राजन गुप्ता, अवधेश पटेल, संतेश्वर सिंह, कन्हैया लाल, कन्हैया केएल यादव उपस्थित रहे।

 

 

 

*प्रोग्रामिंग ऑफिसर अजीत सिंह पटेल ने कहा -*

 

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हमारी संस्था निरंतर कार्यरत है।संस्था का उद्देश्य हर बेसहारा और जरूरतमंद महिलाओं को शिक्षित करना तथा उन्हें निशुल्क प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है। ताकि वे स्वावलंबी बनकर स्वयं अपना पैसा कमा सकें और समाज में अपनी पहचान बना सकें। इस हेतु संस्था द्वारा निम्न क्षेत्रों में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मेहंदी, इंग्लिश बोलना अगरबत्ती, मोमबत्ती, कपूर, साबुन, शैम्पू, फ्लोर क्लीनर, परफ्यूम, अचार, पापड़, मसाले एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बनाना रेडीमेड ड्रेस बनाना प्रधानमंत्री मुफ्त सौर ऊर्जा योजना एवं बेसिक इलेक्ट्रिक कार्यों का प्रशिक्षण प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रत्येक प्रशिक्षित महिला को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। साथ ही बैंक के माध्यम से 50 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें अपना लघु उद्योग शुरू करने में सहयोग किया जाएगा।

*संस्था की चीफ संरक्षक राजदुलारी देवी ने बताया कि*

 

आने वाले साल में संस्था द्वारा 12 जिलों में वृहद प्रदर्शनी एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इन मेलों में प्रशिक्षित महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था होगी, जिससे उन्हें बाजार से सीधे जुड़ने का अवसर मिलेगा।संस्था का संकल्प है कि हर महिला शिक्षित, कुशल और आत्मनिर्भर बने। इसी सोच के साथ हम गांव-गांव तक जाकर महिलाओं को इस योजना से जोड़ने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संस्था सीईओ राज दुलारी देवी, डायरेक्टर अंजली जायसवाल, साधना सोनी, आरती, सीता जायसवाल, सरस्वती मोदनवाल, नैंंशी जायसवाल और बबिता यादव आदि मौजूद रही।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!