*ऑपरेशन ‘दहन’ के तहत सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई 15 करोड़ 24 लाख 86 हजार 200 रुपये मूल्य के 1,897.811 किग्रा मादक पदार्थ का कराया गया विनिष्टीकरण*
*पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा 145 अभियोगों से संबंधित अवैध गांजा एवं हेरोइन का नियमानुसार निस्तारण*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

सोनभद्र । पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा संचालित विशेष अभियान *”ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा* के नेतृत्व में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (District Drug Disposal Committee-DDC) द्वारा मादक पदार्थों के सुरक्षित एवं विधिसम्मत विनिष्टीकरण की महत्वपूर्ण कार्रवाई संपन्न की गई।
सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मादक पदार्थों के अधिग्रहण, भंडारण, निस्तारण एवं न्यायिक पर्यवेक्षण संबंधी जारी दिशा-निर्देशों तथा मा० न्यायालय से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में आज दिनांक 04.07.2026 को जनपद के विभिन्न थानों पर *पंजीकृत 145 अभियोगों* से संबंधित जब्त अवैध मादक पदार्थों का मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (यूनिट-डाला सीमेंट वर्क्स), डाला के माध्यम से निर्धारित मानकों के अनुसार पूर्ण सुरक्षा एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए विनिष्टीकरण कराया गया।
*विनिष्टीकरण का विवरण*
थाना राबर्ट्सगंज के 129 अभियोग
थाना कोन के 02 अभियोग
थाना दुद्धी के 14 अभियोग
*कुल 145 अभियोगों से संबंधित जब्त मादक पदार्थों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।*
*नष्ट किए गए मादक पदार्थों का विवरण*
गांजा : 1894.924 किलोग्राम
अनुमानित मूल्य : ₹9,47,46,200/-
हेरोइन : 2.887 किलोग्राम
अनुमानित मूल्य : ₹5,77,40,000/-
*कुल विनिष्टीकृत मादक पदार्थों का अनुमानित मूल्य*
*₹15,24,86,200/- (पंद्रह करोड़ चौबीस लाख छियासी हजार दो सौ रुपये)*

उल्लेखनीय है कि जनपद के विभिन्न थानों पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीकृत अभियोगों में बरामद मादक पदार्थ काफी समय से सुरक्षित रखे गए थे। इनका विधिसम्मत एवं सुरक्षित निस्तारण कराने हेतु पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा 01 मार्च 2026 से 30 जून 2026 तक संचालित “ऑपरेशन दहन” विशेष अभियान के अनुपालन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई।
जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* अध्यक्ष तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर कुमार मिश्रा* सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान प्रभारी नारकोटिक्स सेल उ0नि0 रामनगीना प्रधान एवं आरक्षी अभिलाष सिंह भी मौजूद रहे।
*सोनभद्र पुलिस जनपद को नशा मुक्त बनाने एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी मादक पदार्थों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।*














Leave a Reply