Advertisement

कैमूर-भभुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जागे बरांव पंचायत के हरला गांव के शिव मंदिर प्रांगण में आज यानि कि बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा।

http://satyarath.com/

कैमूर/बिहार

भभुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जागे बरांव पंचायत के हरला गांव के शिव मंदिर प्रांगण में आज यानि कि बुधवार को श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का शुभारंभ किया जाएगा। जो कि आगामी 20 मार्च को हवन-पूजन पूजन के साथ संपन्न होने के तत्काल पश्चात यज्ञ स्थल पर हीं भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जहां स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज के हजारों श्रद्धालु गण पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करेंगे। वहीं आगामी 15 मार्च को जलयात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन के अंतर्गत प्रत्येक दिन होने वाली कथाओं का नेतृत्व त्रीदंडी स्वामी के दास सह इस धार्मिक आयोजन के मुख्य कथावाचक जीयर स्वामी करेंगे। आयोजन समिति के सक्रिय सदस्य अमित पाठक, चंदेश्वर पाठक, जयप्रकाश उपाध्याय व विजय शंकर पाठक, डॉक्टर लोक नाथ तिवारी, कृष्णकांत दुबे संजय पांडेय ने बताया कि यह आयोजन संबंधित क्षेत्र के तमाम भक्त गण एवं क्षेत्रीय ग्रामीण के जनता के सहयोग से अंजाम तक पहुंचने जा रहा है। आयोजन समिति के उपरोक्त सभी सक्रिय सदस्यों ने बताया कि इस महायज्ञ में प्रतिदिन होने वाले कथा में शामिल होने के लिए श्रद्धालु गण सोनहन थाना से पूरब सादेकवई नहर से होकर यज्ञ स्थल पर पहुंच सकते हैं।

ब्यूरो चीफ- सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
विज्ञापन हेतु संपर्क करें

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!