रिपोर्टर प्रदीप कुमार राय
जिला सारण
स्थान छपरा
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के प्रांगण में केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन ने क्रेडिट आउटरीच कार्यकरण्बका उद्घाटन किया। जिसके तहत 1000 से अधिक लाभुकों के बीच ऋण और अनुदान का वितरण किया। इस मौके पर मंत्री ने पूछा की गांव की महिलाएं लखपति क्यों नहीं बन सकती। मोदी सरकार की गारंटी है की गांव की महिलाएं भी लखपति बनेगी। इसके लिए अनेकों कार्यक्रम चलाएं जा रहें हैं।
ड्रोन दीदी योजना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा की अब गांव की महिलाएं ड्रोन के द्वारा खेतों की रखवाली कर रही है। इसके लिए उनको ट्रेनिंग भी दी जा रही है। बिहार में पहली बार इतने बड़े स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें खुद वितमंत्री भी शामिल हुई। कार्यक्रम में अनेकों बैंकों ने अपने अपने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह स्थानीय सांसद राजीव प्रताप तथा भाजपा जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी संबोधित किया। राजीव प्रताप रूड़ी ने कहा की मोदी की गारंटी का मतलब 100 प्रतिशत काम होना है।
मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान कई हितकारी योजनाओं की शुरुआत की।


















Leave a Reply