Advertisement

भारत स्काउट और गाइड कैमूर ने मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान।

भारत स्काउट और गाइड कैमूर ने मां मुंडेश्वरी मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

कैमूर। खबर कैमूर जिला के भभुआ प्रखंड अंतर्गत का है। जहां बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कैमूर भभुआ के तत्वाधान में जिला संगठन आयुक्त स्काउट श्री दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मां मुंडेश्वरी भवानी मंदिर समिति भगवानपुर कैमूर के सचिव अशोक कुमार सिंह एवम कोषाध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवानपुर के निर्देशानुसार शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया।

वही इस सेवा शिविर में जिले के 40 स्काउट अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि स्काउट के कैडेट मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध करने एवं मंदिर के प्रवेश द्वार, निकास द्वार, आदि जगहों पर अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं। साथ ही स्काउट के द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम भी मंदिर परिसर में चलाया गया। आपको बताते चलें कि इस शिविर में राज्य पुरस्कार प्राप्त स्काउट विनायक कुमार, सत्यम कुमार उपाध्याय, अजय प्रजापति, अनीश कुमार सिंह टोली नायक आदित्य पटेल , प्रिंस कुमार दुबे, दिव्यांशु कुमार ,सुमित कुमार आदि ने अपना सहयोग प्रदान कर रहे है, इनके किए गए कार्य को श्रद्धालु गण पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों ने सराहना कर रहे हैं।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!