Advertisement

सिमरिया मोड़ के पास ई रिक्शा एवं टेंपो के बीच जोरदार टक्कर से टेंपो सवार एक व्यक्ति हुए घायल और एक व्यक्ति की हुई मौत।

सिमरिया मोड़ के पास ई रिक्शा एवं टेंपो के बीच जोरदार टक्कर से टेंपो सवार एक व्यक्ति हुए घायल और एक व्यक्ति की हुई मौत।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

कैमूर। खबर कैमूर जिला अंतर्गत का है। जहां सेमरिया मोड़ के पास ई रिक्शा व टेंपो की बीच जोरदार टक्कर में टेंपो सवार एक घायल हो गए तो वही पर एक की मौत हो गई। सुचना मलते ही जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ़ लल्लु पटेल मौके पर पहुंचे वही उन्होंने बताया की सेमरिया मोड़ के पास ई रिक्शा व टेंपो की जोरदार टक्कर में टेंपो सवार एक घायल हो गया जबकि एक की मौत हो गई है। जो कि यह घटना गुरुवार की सुबह 12:00 बजे की बताई गई है। जो बेलाव थाना क्षेत्र के नौहट्टा गांव निवासी श्याम नारायण पाल के पुत्र दीपक पाल घायल हो गया। जबकि उसी गांव के राम नगीना सिंह के पुत्र शिव भजन सिंह की मौत हो गई है।

वही सदर अस्पताल में इलाजरत घायल ने बताया कि सभी लोग गांव से भभुआ के लिए टेंपू पर सवार होकर आ रहे थे तभी सेमरिया मोड़ के पास ई रिक्शा टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना में एक घायल और एक की मौत हो गई। वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मौके पर अर्जुन सिंह राजवंश सिंह, उदय सिंह लाल बिहारी सिंह मनोज सिंह विकास पाल सुनील बिन्द, नारायण राम, सोनू पासवान सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!