Advertisement

भारत स्काउट और गाइड कैमूर ने धूम धाम से मनाया गांधी जयंती।

भारत स्काउट और गाइड कैमूर ने धूम धाम से मनाया गांधी जयंती।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

 

कैमूर। खबर कैमूर जिला के भभुआ प्रखंड अंतर्गत का हैं। जहां बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कैमूर भभुआ के तत्वाधान में 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर अटल बिहारी सिंह प्लस टू विद्यालय भभुआ के प्रांगण में श्री दिलीप कुमार जिला संगठन आयुक्त स्काउट कैमूर के संचालन में धूमधाम से गांधी जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र जिला युवा अधिकारी श्री सुशील करौलिया जिला सचिव भारत स्काउट गाइड कैमूर श्री बद्री नारायण सिंह विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री शिव शंकर कुमार सहायक शिक्षक श्री आलोक कुमार चंद्रशेखर कुमार विनय तिवारी अरविंद कुमार सिंह सभी शिक्षक गण मौजूद रहे कार्यक्रम में स्वच्छता अभियान ,संगोष्ठी ,भाषण प्रतियोगिता, का आयोजन किया गया।

 

जिसमें प्रथम पुरस्कार खुशी कुमारी राज्य संपोषित बालिका विद्यालय भभुआ द्वितीय पुरस्कार सविता पटेल राज्य संपोषित बालिका विद्यालय भभुआ एवं वित्तीय पुरस्कार काजल कुमारी राज्य संपोषित बालिका विद्यालय भभुआ को मुख्य अतिथि के द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ स्काउट गाइड मौजूद है इसी क्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों में भारत स्काउट और गाइड के कैडेट द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!