Advertisement

उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहारी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती।

उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहारी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई गांधी और शास्त्री जयंती।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय

कैमूर। खबर कैमूर जिला के भभुआ प्रखंड अंतर्गत का है। जहां उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहारी के छात्र – छात्राएं और शिक्षकों ने गांधी और शास्त्री जयंती हर्षोल्लाह के साथ मनाई। आपको बताते चलें कि बच्चो और शिक्षकों के द्वारा कई कार्यकर्म भी आयोजित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राओं के द्वारा उनके तैलीय चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर कार्यकर्म का शुरुआत किया गया। आपको यह भी बताते चलें कि वही छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई।

 

उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोहारी के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, पूर्व प्रधानाध्यापक हरिचरण सिंह के द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्श, विचार, कृतित्व, एवं व्यक्तित्व के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में उनके अमूल्य योगदान पर छात्र-छात्राओं के बीच प्रकाश डाला गया। आपको यह भी बताते चलें कि वही स्वच्छ भारत निर्माण को लेकर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक उमेश उपाध्याय, रामनारायण सिंह यादव, जुनैद अख्तर अंसारी, सत्य प्रकाश, शिल्पी कुमारी, अजमेरी खातून, शाबा परवीन, राकेश कुमार, आशीष कुमार, वर्षा सिंह, मनोज कुमार यादव, नंगीता कुमारी, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, हरिशंकर कुमार गुप्ता, आशीष कुमार जायसवाल मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!