Advertisement

फिर मुश्किल में फंसेंगे लालू! अब इस मामले को लेकर मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर

फिर मुश्किल में फंसेंगे लालू! अब इस मामले को लेकर मुजफ्फरपुर कोर्ट में परिवाद दायर

संवाददाता – अनुनय कुमार उपाध्याय


बिहार में इन दिनों कानून व्यवस्था को लेकर लालू परिवार लगातार एनडीए सरकार को घेर रहा है। इसी कड़ी में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का दो दिन पहले किया गया विवादित पोस्ट उनके लिए नई मुश्किल खड़ा करता दिख रहा है। इस पोस्ट को लेकर मुजफ्फरपुर कोर्ट में लालू के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया गया है। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने ये कंप्लेंट दर्ज कराई है। न्यायालय में इस मामले की सुनवाई 24 अक्टूबर को निर्धारित की गई है। दो दिन पहले लालू यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से बिहार में बलात्कार सहित कई गंभीर आरोप लगाकर सरकार पर हमला बोला गया था। इसी मामले को लेकर अधिवक्ता सुधीर ओझा ने मुजफ्फरपुर कोर्ट में कंप्लेंट दर्ज कराया है। अधिवक्ता सुधीर ओझा ने कहा कि यह एक बिहारी के साथ भद्दा मजाक है। जो काम लालू यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से किया है, इससे वह काफी आहत हुए हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!