जन स्वराज पार्टी का सदस्यता अभियान चलाने के लिए दिया गया बल।
कैमूर। खबर कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड का है। जहां मंगलवार को कैमूर जिले के रामगढ़ प्रखंड के बाजार में मैरिज हॉल मे जन स्वराज अभियान समिति की बैठक आहूत की गई। वहीं बैठक के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में कैमूर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव विकास तिवारी द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की सही सोच और सामूहिक प्रयास से ही बिहार का विकास संभव है। इसके लिए हम सभी को जन स्वराज के नीतियों पर चलना होगा। इसी संबोधन में कार्यकर्ताओं को बताया जन स्वराज सदस्य अभियान के तहत जो भी सदस्य अधिक से अधिक सदस्य बनाएगा उसे पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन की टीम में उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसी कड़ी में उन्होंने आगे बताया कैमूर जिले में लगभग 30000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बाकी संगठन के निर्णय के बाद सदस्यता अभियान का लक्ष्य तय किया जाएगा। वही पूछे गए सवाल का जवाब में उन्होंने बताया की जन स्वराज बिहार में तीसरे राजनीतिक पार्टी विकल्प के रूप में उभरेगी और सरकार भी बनाएगी। आगे उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर को जन स्वराज एक राजनीतिक पार्टी के रूप में तब्दील हो जाएगी। इस बैठक में शामिल श्यामलाल राम, अतुल उपाध्याय, सुंदरम सिंह, दिलशाद हुसैन, चंद्र मोहन उपाध्याय, प्रमोद उपाध्याय, दिनेश कुमार, श्याम सुंदर कुमार, अमरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, आदि मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।


















Leave a Reply