Advertisement

कैमूर-गौतम बुद्ध के मूर्ति का किया गया अनावरण।

https://satyarath.com/

गौतम बुद्ध के मूर्ति का किया गया अनावरण।

 

कैमूर। रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत डरबन गांव में सोमवार की देर शाम गौतम बुद्ध की मूर्ति का अनावरण पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुशील कुशवाहा सिसोड़ा मुखिया प्रदीप कुमार सिंह एवं राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। गौरतलब है की तथागत बुद्ध के विचारों से प्रेरित होकर डरबन गांव के ग्रामीणों ने कुछ समय पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार तथा अन्य ग्रामीणों के साथ बैठक कर बौद्ध विहार का निर्माण करने का फैसला लिया गया था। वही आयोजन में मौजूद मुख्य अतिथियों ने गौतम बुद्ध के विचारों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध ने मानव से मानव को प्रेम करने जीवों से प्रेम एवं उन पर दया करने इत्यादि संदेश लोगों में प्रसारित किया है, आज भी उनके दिखाए गए रास्ते पर चलकर लोग अपना जीवन संवारने की कोशिश करते हैं। मानव जीवन में बुद्ध ने अंगुलिमाल जैसे खूंखार डाकू को अपने ज्ञान और विचारों के द्वारा साधुवाद सिखाया और सामान्य जीवन जीने को प्रेरित किया। वही मुखिया प्रदीप कुमार ने कहा ,कि गौतम बुद्ध ने कहा है कि पहले जानो फिर मानो जब जागो तभी सवेरा यह जीवन का एक अमूल्य मंत्र है। किसी भी धर्म समुदाय संप्रदाय इत्यादि को पहले उनके रहस्यों को, उनके विचारों को जानिए ,फिर उसको अपनाइए इस कार्यक्रम का आयोजन सम्राट अशोक क्लब डरबन के अनिल कुशवाहा, सुनील कुशवाहा ,मनोज कुशवाहा तथा धर्मेंद्र कुशवाहा की देखरेख में हुआ। वही कार्यक्रम का संचालन मनोज राम ने किया तथा सभी आए हुए अतिथियों का अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर गोरख सम्राट राजेंद्र सिंह ,सुधीर कुशवाहा, सुरेंद्र मौर्य, मनोज कुशवाहा ,इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहे।

ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!