माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कैमूर यात्रा को लेकर राजद कैमूर ने कसा तंज।
हम बाहर मजदूरी करें और दूसरे राज्य के लोग बिहार में शिक्षक बने ये हमारे साथ अन्य नही तो क्या है।
ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
कैमूर। खबर कैमूर जिला का है। जहां बुधवार को नीतीश कुमार की बिहार यात्रा के दौरान कैमूर में आगमन पर जन समस्या के प्रति ध्यान आकर्षित करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल प्रधान कार्यालय भभुआ में बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजद जिला अध्यक्ष अकलू राम तथा संचालन प्रधान महासचिव भोला नाथ यादव जी किए। जिसमें तंज कसते हुए बोले कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी बिहार यात्रा/ विकास यात्रा एक धोखा है। गांव में आज भी ग्रामीण, किसान, मजदूर, विकास से कोसो दूर हैं, गांवों के विकास के लिए पंचायत के प्रतिनिधि चुने गए हैं लेकिन पंचायती राज विभाग की सभी राशि में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा कटौती करके पंचायतों को पंगु बना दिया गया है। आज पंचायत के प्रतिनिधि को ग्रामीणों द्वारा तिरस्कार/बहिष्कार किया जा रहा है जो मुख्यमंत्री का सोची समझी साजिश है।

वही गांव के गली, नली, पोखर, सामुदायिक भवन, खेल मैदान ये सभी जीर्ण शीर्ण पड़े हैं गांव की गली नली नही बनने से गांवों में जलजमाव कीचड़ की समस्या बनी हुई है फिर भी मुख्यमंत्री बिहार यात्रा का ढोंग रच रहे हैं जो गांव,गरीब, गली, नली को चिढाना है। मुख्यमंत्री फ्लाईओवर एवं बड़ी बड़ी कंपनियों के गिरफ्त में आकर गांव,गरीब, किसान मजदूर को भूल गए हैं सिर्फ अखबारों में विकास का विज्ञापन दिखाया जा रहा है, यह बिहार के लिए घातक है। कैमूर के किसान अपनी मांगों को लेकर 4 माह से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। अपनी जमीनों का उचित मुवावजों के मांगों को लेकर जिसके लिए बक्सर के सांसद माननीय श्री सुधाकर सिंह जी ने सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाते रहे एवं अनेकों बार किसान आंदोलन करते रहे हैं। किसानों के साथ लेकिन आज तक मुख्यमंत्री कान में तेल डालकर सोए हुए हैं। जब की सिर्फ मंच से किसानों की आय बढ़ाने के बात करते हैं। किसान आज आत्महत्या करने पर मजबूर हैं और मुख्यमंत्री हवाई यात्रा पर , जमीनी यात्रा से कोसो दूर किसान, मजदूर छात्र, नौजवान, महिलाएं आज भी 20 वर्षो के शासन में अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। 20 वर्षो में कैमूर की जनता विकास से कोसो दूर हैं। स्मार्ट मीटर को लगाने का आदेश देकर आमजनों का दोहन किया जा रहा है और उपभोक्ता त्राहिमाम कर रहा है। बिहार में विद्यालयों को अपडेट किया गया है लेकिन पढ़ाई नही कराया जा रहा जिससे शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। जबकि बैठक में उपस्थित बबन लाल श्रीवास्तव, मिलन सिंह कुशवाहा, मुन्ना खां, सुबास सिंह, मुकेश पटेल, सलमान खान, जनार्दन उपाध्याय, मुन्ना सिंह, रंगलाल गुप्ता, रामचंद्र बिंद आदि नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ, सत्यम कुमार उपाध्याय
7061837274
E-mail ID drsatyamkumarupadhyay@gmail.com
विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।


















Leave a Reply