Advertisement

शासकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश हेतु अंतिम चरण का पंजीयन 09 से 10 सितंबर तक

संवाददाता :- पुनीत मरकाम कांकेर ✍️                                                                                    शासकीय पॉलीटेक्निक में प्रवेश हेतु अंतिम चरण का पंजीयन 09 से 10 सितंबर तक

 

कांकेर। शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में प्रवेश के अंतिम चरण के लिए रजिस्ट्रेशन 09 सितम्बर से 10 सितम्बर 2024 तक होगा। रजिस्ट्रेशन के पश्चात् आबंटित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 13 से 15 सितम्बर 2024 तक सम्पन्न होगा। प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों के समस्या निवारण के लिए अभ्यर्थी सुविधा केंद्र बनाया गया है। डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश पीपीटी-2024 या दसवीं के आधार पर होगी, जबकि डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के द्वितीय वर्ष (लैटरल एंट्री) में प्रवेश दो वर्षीय आईटीआई या 12वीं उत्तीर्ण के आधार पर आनलाईन काउंसिलिंग द्वारा होगी। वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकैनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा छत्तीसगढ़ की वेबसाइट https://slcm.cgstate.gov.in/DTEOnline2024/ का अवलोकन किया जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!