Advertisement

उत्तर प्रदेश- यूपी में  तबादलों का सिलसिला जारी IPS फेरबदल: रामपुर और ललितपुर के एसपी बदले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

अंकुर कुमार पांडेय

रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज

वाराणसी

उत्तर प्रदेश- यूपी में  तबादलों का सिलसिला जारी IPS फेरबदल: रामपुर और ललितपुर के एसपी बदले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार शाम 5 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करते हुए रामपुर और ललितपुर सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार रामपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना का तबादला कर उन्हें आगरा इंटेलिजेंस भेजा गया है।

रामपुर के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में अनिल कुमार सिंह की नियुक्ति की गई है। वर्ष 2015 बैच के प्रमोटी आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार सिंह इससे पहले सुरक्षा मुख्यालय में तैनात थे। वह वर्ष 2022 में पीपीएस से आईपीएस पद पर पदोन्नत हुए थे।

वहीं ललितपुर के पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक का तबादला कर उन्हें लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है। उनकी जगह संजीव कुमार बाजपेई को ललितपुर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। संजीव कुमार बाजपेई वर्ष 2018 बैच के प्रमोटी आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले एटा में 43वीं वाहिनी पीएसी में तैनात थे।

इसके अलावा लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी गोपाल कृष्ण चौधरी का तबादला कर उन्हें 32वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।

रामपुर में यह तबादला ऐसे समय हुआ है जब हाल ही में मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई और उससे जुड़े घटनाक्रम चर्चा में रहे। हालांकि, सरकार ने तबादला आदेश में किसी भी अधिकारी के स्थानांतरण का कारण स्पष्ट नहीं किया है।

#UPPolice #IPSTransfer #UttarPradesh #Lucknow #Rampur #Lalitpur #PoliceNews #BreakingNews #UPNews #HindiNews

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!