अंकुर कुमार पांडेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज
वाराणसी
वाराणसी- जिला बेसिक शिक्षा विभाग वाराणसी मे उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विभिन्न पदों हेतु काउंसलिंग एवं साक्षात्कार आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ


वाराणसी – बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति मे आज 17 जुलाई, 2026 राज्य योजना कार्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जनपद वाराणसी के उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, आराजी लाइन एवं चोलापुर में स्वीकृत शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आज विकास भवन सभागार में काउंसलिंग एवं साक्षात्कार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
🔹 दोनों विद्यालयों के 41 पदों के लिए 754 आवेदन प्राप्त हुए।
🔹 आज आयोजित काउंसलिंग में 523 महिला अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
🔹 अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों एवं आवश्यक प्रमाण-पत्रों का सत्यापन किया गया।
🔹 चौकीदार, चपरासी एवं रसोइया पदों के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार साक्षात्कार भी संपन्न कराया गया।
चयन प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के आधार पर संपन्न कराई गई।
अभिलेखों के सत्यापन, प्राप्त अंकों एवं आरक्षण संबंधी प्रावधानों के आधार पर नियमानुसार अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी।
#BSA Varanasi













Leave a Reply