विशेष संवाददाता :- पुनीत मरकाम कांकेर ✍️✍️ राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन: बम्हनी और दिव्या रावटे ने जीते प्रमुख पुरस्कार

कांकेर 02/09/2024 को रोडे कन्हारपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय कबड्डी डे-नाइट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में बम्हनी ने प्रथम, रोडेपारा ने द्वितीय और मगर दाह ने तृतीय पुरस्कार जीते। बेस्ट रेडर रामप्रसाद ध्रुव के द्वारा 205 रुपये दिया गया।

महिला वर्ग में दिव्या रावटे ने प्रथम, श्रृष्टि मंडावी ने द्वितीय और नर्मदा भोयर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हांडी फोड़ प्रतियोगिता में शशिकला कवाची ने प्रथम, चंद्रिका शोरी ने द्वितीय और मोनिका मंडावी ने तृतीय स्थान पर रही।

समापन समारोह में हेमंत साहू ने उद्घोषक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर कन्हारपुरी के उपसरपंच रूप सिंह भोयर, पूर्व सरपंच परशुराम भोयर, वार्ड पंच मोती राम नायक, प्रेम सिंह गवर्ना, सुबे राम रावटे, बृजलाल मंडावी, कोषाध्यक्ष भावना कवाची, सचिव आदित्य शोरी और ग्रामवासी उपस्थित थे। समारोह की सफलता में ग्राम रोडे कन्हारपुरी और नवयुवक साथियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 


















Leave a Reply