Advertisement

दीपक कुमार शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष नियुक्त, टेंट एसोसीएशन का चुनाव संपन्न

गणेश तिवारी कांकेर

दैनिक अमर स्तंम्भ बस्तर संभाग ब्यूरो चीफ:-                                                                                 दीपक कुमार शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष नियुक्त, टेंट एसोसीएशन का चुनाव संपन्न

कांकेर: पुराना कम्युनिटी हॉल में जिला टेंट, लाइट एंड कैटर्स एसोसीएशन का चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस चुनाव में दीपक कुमार शर्मा को निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। चुनाव में अन्य पदों पर भी निर्विरोध चयन हुआ: शैलेंद्र सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष, लोकेश कुमार सिन्हा महामंत्री, और उपाध्यक्ष पदों पर सपन श्रीवास्तव, प्रकाश शाह, कुबेर सिंह साहू, मोहन राम सिन्हा, गजानंद मेश्राम, और भागी राम जैन चुने गए। संरक्षक के रूप में दशरथ पटेल को नियुक्त किया गया।

मुख्य चुनाव अधिकारी बलराम आहूजा और मनोहर ललवानी ने चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया। चुनाव में जिले के सभी ब्लॉक के अध्यक्षों समेत लगभग 500 व्यापारी शामिल हुए। चुनाव संपन्न होने के बाद, विजय जुलूस के साथ पूरे शहर में उत्सव मनाया गया, जिसमें फूल-माला, रंग गुलाल, आतिशबाजी, और विभिन्न खाद्य पदार्थों की व्यवस्था की गई।

नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक कुमार शर्मा ने संगठन की भूमिका के बारे में कहा कि यह संगठन टेंट यूनियन, प्रशासन और ग्राहकों के बीच एक पुल का काम करेगा। वे व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और जिले में समान वस्तुओं के लिए एक समान दर निर्धारित करेंगे। उन्होंने चुनाव अधिकारी, व्यापारियों, पत्रकारों, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!