विशेष संवाददाता राकेश कुमार टांडिया अंतागढ़ भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कोयलीबेड़ा मंडल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
कोयलीबेड़ा भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कोयलीबेड़ा मंडल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जानकारी व जिम्मेदारी दी गयी। कार्यक्रम की शुरुआत कोयलीबेड़ा भाजपा मण्डल के अध्यक्ष दिनेश आचले व महिला मोर्चा अध्यक्ष लच्छेश्वरी सहारे ने दीप जलाकर किया। उन्होंने भाजपा की सदस्यता के लिए सभी कार्यकर्ताओं से 2 सितंबर से रजिस्टर्ड नम्बर 8800002024 में मिसकॉल देकर लिंक प्राप्त किया जा सकता है व सदस्यता ली जा सकती है। इसके साथ ही घर- घर जाकर सदस्यता अभियान चलाने की बात कही गई। इस दौरान कहा गया कि कार्यकर्ता लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी देंगे। कार्यशाला के दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष दिनेश आचले, महामंत्री नारद कौशल, महामंत्री हरीश उसेण्डी, उपाध्यक्ष मोहन हुपेंडी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लच्छेश्वरी सहारे, जिला युवा मोर्चा मंत्री लच्छुराम गावड़े, युवा मोर्चा अध्यक्ष रिंकू सहारे,महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष रीना बघेल, सदस्यता अभियान कार्यक्रम के अध्यक्ष अशोक उसेण्डी, सांवलु कुलदीप,भाजपा कार्यकर्ता मुकेश सहारे, राजेश उन्द्रे, संतराम,देवराम पटेल आदि उपस्थित रहे।
भाजपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कोयलीबेड़ा मंडल में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।


















Leave a Reply