संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर स्वयं सहायता समूह निभा रहीं गांव को साफ रखने की जिम्मेदारी
भानुप्रतापपुर कोरर महिलाओं के स्व सहायता समूह की निगरानी में गांव में ग्राम पंचायतों में स्वच्छता का जिम्मा महिलाओं के स्वसहायता समूह को सौंपा है। ये महिलाएं शहरों की तर्ज पर घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करती हैं और फिर प्रत्येक भवन स्वामी से 30 स्र्पये प्रति माह कचरा शुल्क वसूलती है। फर्क सिर्फ इतना है कि शहरों में यह काम वाहनों से किया जाता है। किन्तु महिलाएं इस काम के लिए स्यकल रिक्शा का उपयोग करती है। इसी साल अगस्त में शुरू किया गया है ग्राम पंचायत चिल्हाटी सरपंच प्रतिभा सलाम का कहना है कि यह प्रयोग सफल रहेगा । 
अपने घर-आंगन को स्वच्छ रखने वाली नारी जब अपने गांव को भी स्वच्छ बनाने का संकल्प कर ले तो फिर अभियान की सफलता सुनिश्चित हो जाती है। स्वच्छ भारत अभियान को पूरा करने महिलाएं अहम भूमिका निभा रही है। ग्राम पंचायत चिल्हाटी मे स्वच्छता का पूरा काम महिलाओं को सौंपा था। यहां महिलाएं आम रास्तों की सफाई, कचरा एकत्र करना, पंचायत के सफाईकर्मियों में कार्य वितरण व उसकी मानीटरिंग के साथ पंचायत का सफाई टैक्स भी वसूलती हैं।
घरों से मिलने वाला यह टैक्स उनकी आमदनी होती है। इसके लिए महिलाओं ने स्वसहायता समूह भी बना लिया है। घरों से कचरा एकत्रित करने और आसपास सफाई के लिए महिलाएं हर घर से 30 रुपये प्रति महा स्वच्छता शुल्क वसूलती हैं। चिल्हाटी में यह व्यवस्था स्वच्छता
स्व सहायता समूह की 25 महिलाएं संभालती हैं। वहीं 25 महिलाएं पूरे गांव को स्वच्छ बनाने का जिम्मा संभाले हुए हैं। ग्राम पंचायत चिल्हाटी के पूरे गाँव सफाई काम करते हैं। इसका का लाभ यह हुआ है कि ग्राम में काफी स्वच्छता रहेगी l और इसके कारण बीमारियां भी नहीं फैलेगी l धीरे-धीरे इस कार्य से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक लाभ भी मिलेगा lअब शहरों की तर्ज पर कचरा कलेक्शन
ग्राम चिल्हाटी में अब डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था लागू है। ग्रामीण स्तर पर यह काम महिलाओं के समूह अच्छा कर रहे हैं। ग्राम पंचायत चिल्हाटी की सरपंच प्रतिभा सलाम ग्रामीण अध्यक्ष राम जी भुआर्य ,उमेंद्र ठाकुर ,शिव सेन, भोज राम पटेल ,आत्मा राम साहू ,बद्री शांडिल इस कार्य की सरहाना करते हुए उपस्थित थे l


















Leave a Reply