सत्यार्थ न्यूज़ से संवाददाता राकेश कुमार टांडिया अंतागढ़ कांकेर ✍️✍️ विश्रामगृह मे स्व. अटल जी के छाया-चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर भाव पूणॅ श्रध्दांजलि अर्पित
अंतागढ – पूवॅ प्रधान मंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपयी जी की 6 वी पुण्यतिथि पर आज भारतीय जनता पार्टी मंडल अंतागढ के समस्त पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओ ने स्थानीय वन विश्रामगृह मे स्व. अटल जी के छाया-चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर भाव पूणॅ श्रध्दांजलि अर्पित की, इस अवसर पर सांसद भोजराज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज अटल जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां, उनकी कविताएं और भारतीय राजनीति के उनके मूल्य एवं सिद्धांत सदैव हमें एक नई प्रेरणा प्रदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए अटल जी द्वारा किए गए प्रयासों को देश कभी विस्मृत नहीं कर सकता।
ज्ञात हो कि अटल जी स्वतंत्र भारत में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सानिध्य में अपने सार्वजनिक जीवन का शुभारंभ किया था। 1957 में वह बलरामपुर (वर्तमान में श्रावस्ती) से पहली बार सांसद चुने गए थे। अटल जी को लगातार 10 बार लोकसभा एवं दो बार राज्यसभा में जाने का अवसर प्राप्त हुआ था, जिसमें वह पांच बार लखनऊ से सांसद चुने गए। वे भारत के दसवें प्रधानमन्त्री थे। उन्होंने प्रधानमंत्री का पद तीन बार संभाला है, वे पहले 13 दिन के लिए 16 मई 1996 से 1 जून 1996 तक। फिर लगातार 2 साशन; 8 महीने के लिए 19 मार्च 1998 से 13 अक्टूबर 1999 और फिर वापस 13 अक्टूबर 22 मई 2004 तक भारत के प्रधानमन्त्री रहे।


















Leave a Reply