Advertisement

पत्रकारों के हितों की मांग उठाने पर पत्रकारों ने एमएलसी का जताया आभार

शिवम सिंह

सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने पत्रकारो की सुरक्षा मांग को सदन में दुबारा उठाया

बांदा। देश के कई राज्यों में पत्रकार सुरक्षा नियम लागू किए गए लेकिन उत्तर प्रदेश में अभी तक पत्रकार सुरक्षा नियम लागू नहीं किया गया है।उत्तर प्रदेश में देश के विभिन्न राज्यों की तरह पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने तथा खबर पालिका के गठन के लिए सबसे पहले संयुक्त श्रमजीव पत्रकार महासंघ के बुन्देलखण्ड अध्यक्ष एवम राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य इकबाल खान के नेतृत्व में चित्रकूट धाम मंडल के मंडलीय कार्यालय में 25 तथा 26 सितंबर 2023 को एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था।जिसमें बांदा जनपद के डेढ़ सौ से अधिक पत्रकार शामिल हुए थे।हस्ताक्षर अभियान के बाद मंडल कार्यकारणी ने बांदा जिला अधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री को भेजा था जिसमें कहा गया था कि पत्रकार एक ऐसी कड़ी है जो शासन तथा प्रशासन के बीच की कड़ी हैं।इस बीच पत्रकारों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।इस दौरान पत्रकारों पर कई प्रकार की धाराएं भी लगते हैं लेकिन जिसको देखते हुए आज तक उत्तर प्रदेश में किसी प्रकार की कोई भी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं किया गया है।जिस पर राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया था। कि उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए और हम लोगों पर हो रहे उत्पीड़न पर रोक लगाई जाए।सयुक्त श्रम जीवी महासंघ की मांगों को देखते हुए बनारस से सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा के द्वारा सदन में बीते फरवरी माह में पत्रकारों के हितों की मांग किया था।इसके बाद दुबारा फिर से बनारस से सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने जिस समय बजट पास हो रहा था उसे समय अपने कई मुद्दों को रखा उन्ही मुद्दों में एक प्रस्ताव पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए भी रखा और कहा गया है कि पत्रकार एक ऐसी कड़ी होती है जो अपने परिवार की पीड़ा को झेलते हुए भी सबकी पीड़ा को उजागर करता है।जिसके तहत प्रदेश में एक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए जिसके तहत उनको 20 लाख रुपए का कैशलेस बीमारी चलते सुविधा,10 हजार से लेकर 20 प्रतिमाह वेतनमान,एक करोड रुपए का बीमा किया जाए तथा आवास विकास में सस्ते आवास दिए जाने सहित कई मांगे उठाई जो कि पत्रकारों के हित में है।जनपद के वरिष्ट पत्रकार इकबाल खान,राहुल निगम,शिवम सिंह ने सपा एमएलसी को फोन से धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारी बातों को लेकर उन्होंने सदन में मांग उठाने के लिए बहुत बहुत आभार।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!