Advertisement

सोनभद्र -* अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करी गिरोह पर सख्त कार्रवाई-*

 

 

* अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करी गिरोह पर सख्त कार्रवाई-*

*थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस ने 03 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

जनपद में गौ-तस्करी एवं अन्तर्राज्यीय गौ-तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

यह कार्रवाई अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में तथा अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं राज सोनकर, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में की गई। दिनांक 27.02.2026 को समय करीब 18:45 बजे थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम रामपुर के जुड़ैना तिराहा से मु0अ0सं0 20/26 धारा 3/5A/5B/8 उ0प्र0 गौ हत्या निवारण अधिनियम से संबंधित 03 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय रवाना किया गया।

 

🔹 *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

1. देव कुमार राम पुत्र हंसराज राम, निवासी ग्राम जमुनीनार, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार, उम्र करीब 27 वर्ष।

2. जितेन्द्र कुमार यादव पुत्र रामसवारथ उर्फ सवारथ यादव, निवासी ग्राम झरिया, थाना चैनपुर, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार, उम्र करीब 25 वर्ष।

3. दीपक उर्फ चिन्टू सिंह पुत्र रमुन उर्फ रामुन सिंह यादव, निवासी दीघार, थाना अधौरा, जनपद कैमूर (भभुआ), बिहार, उम्र करीब 27 वर्ष।

 

🔹 *अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास-*

 

*देव कुमार राम-*

* मु0अ0सं0 129/2021 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 419, 420, 467, 468, 471 भादवि, थाना पन्नूंगज, जनपद सोनभद्र।

* मु0अ0सं0 178/2021 धारा 3/5ए/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना पन्नूंगज, जनपद सोनभद्र।

 

*जितेन्द्र कुमार यादव-*

* मु0अ0सं0 1100/2025 धारा 3/5/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम, 3/25 आयुध अधिनियम व 109(1), 61(2)(बी) बीएनएस, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

 

*दीपक उर्फ चिन्टू सिंह-*

* मु0अ0सं0 03/2024 धारा 3/5ए/8/5 गौ हत्या निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम, थाना नौगढ़, जनपद चन्दौली।

 

*गिरफ्तारी में सम्मिलित पुलिस टीम-*

1. प्रभारी निरीक्षक श्री विनोद यादव, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

2. उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

3. उ0नि0 रामनिवास यादव थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

4. हे0का0 रामदुलार यादव थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

5. हे0का0 नरेन्द्र सिंह थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

6. हे0का0 संजय प्रताप सिंह थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

 

सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में गौ-तस्करी एवं संगठित अपराध के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!