Advertisement

सोनभद्र – *आगामी त्योहार होली व रमज़ान माह में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस की हाई-अलर्ट तैयारी”-*

 

 

*आगामी त्योहार होली व रमज़ान माह में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस की हाई-अलर्ट तैयारी”-*

*पुलिस लाइन चुर्क में भव्य दंगा नियंत्रण/बलवा ड्रिल, हर परिस्थिति से निपटने का कराया गया अभ्यास-*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आगामी होली पर्व एवं रमज़ान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आज दिनांक 28.02.2026 को पुलिस लाइन चुर्क, जनपद सोनभद्र के परेड ग्राउंड में व्यापक दंगा नियंत्रण/बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा संपन्न कराया गया। अभ्यास का मुख्य उद्देश्य दंगा नियंत्रण संबंधी तैयारियों का परीक्षण, त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता का मूल्यांकन तथा पुलिस बल को दंगा निरोधी उपकरणों एवं नवीनतम रणनीतियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

इस दौरान पुलिस बल को एंटी-रायट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस गोले, ग्रेनेड, लाठी/डंडा, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, कैन शील्ड, हैंड गार्ड एवं लेग गार्ड आदि उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी गई। उपकरणों की जांच के उपरांत अल्प समय में पूर्ण सुरक्षा किट धारण कर दंगा नियंत्रण की कार्यवाही का सजीव अभ्यास कराया गया, जिससे वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

*विशेष टीमें गठित कर किया गया व्यावहारिक अभ्यास*

* बलवा ड्रिल के दौरान विभिन्न विशेष पार्टियों का गठन कर उनकी भूमिकाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया—*

* *ड्रोन सर्विलांस टीम* को स्थिति की सतत निगरानी कर रियल-टाइम अपडेट देने की जिम्मेदारी दी गई।

* *फ्रंटलाइन पार्टी* को भीड़ नियंत्रण का दायित्व सौंपा गया।

* *अश्रु गैस एवं ग्रेनेड ऑपरेशन टीम* को दंगाई भीड़ को तितर-बितर करने का अभ्यास कराया गया।

* *जल तोप टीम* को आवश्यकता पड़ने पर प्रभावी उपयोग हेतु तैयार रखा गया।

* *पकड़-धकड़ टीम* को उपद्रवियों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु प्रशिक्षित किया गया।

* *बैकअप एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम* को आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित सहायता के लिए तैनात किया गया।

* *मेडिकल एवं राहत टीम* को घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

* *संचार एवं वायरलेस टीम* को सभी यूनिट्स के मध्य समन्वय बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई।

* *यातायात नियंत्रण टीम* को जाम एवं अन्य अवरोधों को रोकने हेतु रणनीतिक तैनाती का अभ्यास कराया गया।

 

अभ्यास के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा सभी टीमों को उनके दायित्वों के संबंध में विस्तृत ब्रीफिंग दी गई तथा संयम, विधिसम्मत कार्रवाई एवं मानवाधिकारों के संरक्षण के साथ प्रभावी बल प्रयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस लाइन स्टाफ, प्रशिक्षण रिक्रूट एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

* जनपद सोनभद्र पुलिस पूर्णतः सजग, प्रशिक्षित एवं प्रतिबद्ध है कि आगामी होली एवं रमज़ान माह के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान किया जाए।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!