Advertisement

सोनभद्र -रंगभरी एकादशी महापर्व पर शिवद्वार मन्दिर में हुआ अद्भुद भस्म आरती

रंगभरी एकादशी महापर्व पर शिवद्वार मन्दिर में हुआ अद्भुद भस्म आरती

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

घोरावल/सोनभद्र सोनभद्र जनपद के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार मन्दिर पर अलौकिक,अद्वितीय,अद्भुद रंगभरी एकादशी महापर्व पर भस्म आरती हुआ प्रधान पुजारी श्री सुबास गिरी के पुत्र पुजारी राघवेंद्र गिरी गिरी ने आरती किया और बताया कि प्रधान पुजारी जी के निर्देशन रंगभरी एकादशी महापर्व में आज मंदिर पर अलग अलग प्रकार से आरती हुआ है। सुबह कि पहली आरती मंगला आरती, श्रृंगार पूजा आरती,भोग आरती,संध्या आरती, भस्म आरती,रंग गुलाल आरती,शयन आरती मंत्रोच्चार के साथ शिव जी कि स्तुति करके विश्वकल्याण का मनोकामना किए और आने वाले अग्रिम होली महापर्व पर मंदिर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों कि भी जानकारी देते हुए कहे कि होली पर्व के दिन प्रातः मंगला आरती होगी जिसके पश्चात भक्तों में मिश्राम्बु, ठंडई एवं महा प्रसाद वितरण करवाना सुनिश्चित हुआ हैं। जिसमें सभी श्रद्धालुओं के जीवन में कल्याण हेतु मंगलकामना करेंगे आज का ये अद्भुद पल बहुत विशेष रहा श्रद्धालुओं में भक्तिमय उत्साह देखने को मिला हर हर महादेव के नारो से भक्तों ने जयकारे लगाए इस अवसर पर मुख्य पुजारी शिवम गिरी ,सूर्यकांत,अमित,निखिल,मोहित गिरी,गुलाब,राघवेंद्र,रिशु,सतीशगिरी समेत सभी भक्त उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!