सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति
उच्च माध्यमिक शिक्षक उमावि सुसनेर श्री ईरफान खान को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है
आगर-मालवा, 02 जुलाई/मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन के लिए फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मतदाता सूची एक जनवरी 2024 की संदर्भ तारीख के आधार पर बनाई जाएगी।
मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण संबंधी गतिविधियों के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों की नियुक्ति की गई है। जारी आदेशानुसार प्राध्यापक, शासकीय नेहरू महाविद्यालय श्री सुशील कटारिया, डीपीसी जिला शिक्षा केन्द्र श्री रजनीश स्वर्णकार, उच्च माध्यमिक शिक्षक उमावि सुसनेर श्री ईरफान खान को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समय-समय पर मतदाता सूची के पुनरीक्षण एवं अन्य निर्वाचन संबंधित गतिविधियों के संबंध में अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करना सुनिश्चित करेंगे।


















Leave a Reply