Advertisement

बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने चेक बाउंस के प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी किया गिरफ्तार

*बजरंगगढ़ थाना पुलिस ने चेक बाउंस के प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी किया गिरफ्तार*

गुना जिले से संवाददाता बलबीर योगी
गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में आरोपी दे हुईवेंद्र सिंह राजपूत निवासी ग्राम करौंदिया द्वारा अपने एक परिचित से 50,000 प्ये उधार लेकर उसके एवज में चेक दिया गया था । चेक बाउंस होने पर संबंधित पक्ष द्वारा माननीय न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत किया गया । प्रकरण की सुनवाई के दौरान आरोपी लगातार न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रकरण क्रमांक 167/22 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया ।

स्थायी वारंट जारी होने के बाद आरोपी लंबे समय से अपने निवास स्थान से फरार होकर बाहर रह रहा था । बजरंगगढ़ थाना पुलिस द्वारा उसकी लगातार तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वारंटी देवेंद्र सिंह राजपूत आरोन की ओर से अपने गांव करौंदिया आने वाला है । इस सूचना के मिलते ही थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार ने अपनी टीम के साथ तत्काल रणनीति बनाकर आरोन–बजरंगगढ़ मार्ग स्थित करौदिया गांव के मोड़ पर घेराबंदी की । कुछ समय बाद आरोपी के वहां पहुंचते ही पुलिस टीम ने उसे भागने का कोई अवसर दिए बिना घेरकर गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध माननीय न्यायालय से जारी स्थायी वारंट विधिवत तामील कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई ।

बजरंगगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक जितेन्द्र शर्मा, आरक्षक मुकेश वर्मा, आरक्षक सुनील कुशवाह, आरक्षक अभयराज एवं महिला आरक्षक सपना रघुवंशी व महिला आरक्षक पूजा गुप्ता की विशेष भूमिका रही है ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!