Advertisement

जतारा विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

जतारा विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार


टीकमगढ़ म प्र से कविन्द पटैरिया पत्रकार
टीकमगढ़ में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई लारौन गांव निवासी रिंकू पाठक के खिलाफ की गई है। रिंकू पाठक पर विधायक हरिशंकर खटीक और भाजपा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इन टिप्पणियों के विरोध में भाजपा के जतारा मंडल अध्यक्ष रोहित चौरसिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि इन टिप्पणियों से विधायक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया और समर्थकों की भावनाएं भी आहत हुईं। शिकायत के आधार पर जतारा थाना प्रभारी ने दी मामले की जानकारी। शिकायत के आधार पर जतारा थाना पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रिंकू पाठक के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 (1) (ए), 296 तथा आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत प्रकरण दर्ज किया। एफआईआर के अनुसार, आरोपी ने 1 जुलाई 2026 को फेसबुक पर एक पोस्ट के कमेंट बॉक्स में विधायक के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया था। प्रकरण की जांच कार्यवाहक प्रधान आरक्षक अमर चंद्र अहिरवार को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!