Advertisement

चौमू : बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ कार्यकर्ताओं की आयोजित हुई बैठक।

www.satyarath.com

संवाददाता “संदीप कुमावत” चौमू (राजस्थान)

 

बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ कार्यकर्ताओं की आयोजित हुई बैठक।

satyarath.com चौमू। शहर के सुभाष सर्किल स्थित सुखदेव शास्त्री आयुर्वेद संस्थान में बाबा अमरनाथ कावड़िया संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक अध्यक्ष रमेश देवन्दा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान कावड यात्रा कार्यकारिणी द्वारा 11 अगस्त को चौपड़ चौमूं से महारकला के श्री मालेश्वरनाथ मंदिर में कांवडिया पहुंचने व 12 अगस्त को कावड़िया भगवान शिव का जलाभिषेक कर जल कावड़ चौमू के प्रमुख मार्गों से होते हुए धनजी की गली स्थित ब्रह्मपुरी में श्री जागेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर शिव का जलाभिषेक करने के कार्यक्रम की तैयारियों पर विचार प्रस्तुत किये तथा कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में चौमू तहसील के साथ साथ आस पास के गावों के कार्यकर्ताओं को जोड़ने और प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया गया। कावड़िया संघ के अध्यक्ष रमेश देवन्दा ने बताया कि अबकी बार कावड़ यात्रा में 551 महिला कावड़ियों सहित 2100 कावड़ियों का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर जल्द ही पोस्टर विमोचन करवाए जाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। इस दौरान उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, पिंटू अग्रवाल, मंत्री अशोक पारीक, कोषाध्यश मुकेश बागड़ा, व्यवस्थापक मृत्युन्जय आत्रेय, केदार छीपा, अशोक कुमार कुमावत, मीडिया प्रमुख पंकज बागडा, संरक्षक अशोक रेवडका, कुमार गौरव सैनी, डॉ मुकेश, डॉ रमेश देवन्दा, गजानंद महाराज,ओम प्रकाश कुमावत, निखिल तिवाड़ी, आशीष ताम्बी, अविनाश सैनी, दीवांशु शर्मा, आशीष शर्मा, राधावल्लभ रावत, रवि सैनी, विकराज सिंह, तुषार सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे।

ऐप के माध्यम से जुड़ेंगे कार्यकर्ता,

मीडिया प्रभारी पंकज बागड़ा ने बताया कि संघ द्वारा इस बार एक ऐप के द्वारा सभी को जोड़कर विगत कुछ वर्षों से चले आ रहे प्रोग्राम की झलकियां भी दिखाने का काम किया जाएगा। ग्रुप में जुड़ने पर सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता और सदस्यों की सूची देखने को मिलेगी तथा सभी फोटोस भी ग्रुप के माध्यम से देख सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!