बिहार – दीपक कुमार सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एसीएस का अतिरिक्त प्रभार
संवाददाता Satyarath News.
ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) दीपक कुमार सिंह को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बुधवार को इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। फिलहाल, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद लिए अधिसूचित केके पाठक उपार्जित छुट्टी पर चल रहे हैं। सामान्य प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना में कहा है कि श्री पाठक के छुट्टी से आने या अगले आदेश तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के कार्य दीपक कुमार सिंह देखेंगे। उल्लेखनीय है कि 13 जून को श्री पाठक का तबादला शिक्षा विभाग से राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के एसीएस पर किया गया था।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर मुख्य सचिव के चैंबर से हटा केके पाठक का नेमप्लेट हाल ही में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी केके पाठक को दिये जाने की अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद विभाग में अपर मुख्य सचिव के चैंबर के गेट पर केके पाठक का नया नेम प्लेट लग गया था। यह नेम प्लेट मंगलवार को हटा दिया गया। इसके साथ ही यह चर्चा शुरू हो गयी है कि नेम प्लेट केके पाठक ने स्वयं जिम्मेदार अधिकारी को फोन कर हटवाया है। इसके साथ ही दूसरी चर्चा भी शुरू हो गयी है जिसमें कहा जा रहा है कि केके पाठक राजस्व विभाग में नयी जिम्मेदारी को ग्रहण करेंगे या नहीं।


















Leave a Reply